तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 3:53 AM
मधेपुर : प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव निवासी रविन्द्र मुखिया के 10 बर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की मौत रविवार की दोपहर गांव के एक तालाब में डूबने हो गयी. मृतका का शव ग्रामीणों ने तालाब से बरामद किया. जानकारी के अनुसार मृतक नेहा कुमारी पड़ोस में एक वृद्ध् के मृत्यु हो जाने […]
मधेपुर : प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव निवासी रविन्द्र मुखिया के 10 बर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की मौत रविवार की दोपहर गांव के एक तालाब में डूबने हो गयी. मृतका का शव ग्रामीणों ने तालाब से बरामद किया. जानकारी के अनुसार मृतक नेहा कुमारी पड़ोस में एक वृद्ध् के मृत्यु हो जाने पर उनके दाह संस्कार में भाग लेने गयी थी. दाह संस्कार कर्म के उपरान्त लोगों के साथ वह गांव के मरर पोखरा तालाब में स्नान करने गयी.
इसी क्रम में वह डूब गयी. इस बात की जानकारी परिवार वालों एवं ग्रामीणों को तब हुई, जब दाह संस्कार के बाद वह घर नहीं पहुंची. परिजन सहित ग्रामीण उक्त तालाब पर पहुंचे जहां पोखरा में उनका शव मिला. मृतका अपने पिता का इकलौती संतान थी. वह अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रहती थी. उनकी मां की मृत्यु 25 दिन पूर्व हो गयी थी. मां के श्राद्ध कर्म करने के लिए वह अपने पिता के साथ गांव आयी थी. अपने पुत्री की मौत से जहां रविन्द्र मुखिया स्तब्ध हैं. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










