मधुबनी: संगठन विस्तार में जुटी कांग्रेस, पांच प्रखंड अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र

Madhubani- News-Congress-Appointed-Five-New-Block-Presidents
Madhubani News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी ने पांच नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की. जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि इससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी. जानिए खबर विस्तार से…
मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
Madhubani News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार करते हुए पांच नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की. जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा और जिला संगठन सृजन प्रभारी सीताराम चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.
इन प्रखंडों को मिले नए अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार जयनगर प्रखंड का अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, बिस्फी का सुनील कुमार चौधरी, मधवापुर का राम उदार यादव, बासोपट्टी का मोहम्मद अब्दुल्ला तथा रहिका का संतन कुमार पासवान को बनाया गया है.
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि नए प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए जिले में संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा.
जल्द पूरी होगी सभी प्रखंडों में नियुक्ति प्रक्रिया
जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पांच प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. शेष प्रखंडों में भी जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










