आरके कॉलेज में BCA के नए छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने दिए सफलता के टिप्स

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

आरके कॉलेज के बीसीए विभाग ने सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 के नव नामांकित छात्रों के लिए एक विशेष इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नए छात्रों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्यक्रम, अनुशासन तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Madhubani News: आरके कॉलेज के बीसीए विभाग में सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 में नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए वर्गारंभ सह इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय परिसर स्थित स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पाठ्यक्रम, अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गयी.

पाग, चादर और पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह बीबीए एवं बीसीए निदेशक प्रो. डॉ. अनिल कुमार मंडल मौजूद रहे. बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. विजय कुमार ने किया.

BCA को बताया रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. एके मंडल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BCA वर्तमान समय का उपयोगी और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय का सदुपयोग करने और अनुशासन का पालन करने की अपील की.

तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

प्रधानाचार्य ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

छात्रों को दी गयी विभाग की पूरी जानकारी

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बीसीए विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, विश्वविद्यालय के नियमों और आगामी शैक्षणिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत को लेकर खुशी जतायी.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के अंत में बीसीए विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया. मौके पर उर्दू विभागाध्यक्ष सह बर्सर डॉ. मरगूब आलम, बीबीए विभाग के समन्वयक डीके रॉय, बीसीए शिक्षक संजीत कुमार, अभिषेक कुमार झा सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बाबूबरही में डेढ़ लाख की ठगी, 3 लाख रुपये का लालच देकर कागज की गड्डी थमायी


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन