पुनर्निर्माण . िपछले साल भूकंप के बाद टावर को कर िदया गया था ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

गांधी टावर निर्माण की प्रक्रिया शुरू नौ माह पूर्व गांधी चौक से गांधी जी की प्रतिमा हटा दी गयी. भूकंप में गांधी जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसको लेकर गांधी चौक का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया था. काफी आंदोलन व अनशन के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकी है. […]

विज्ञापन

गांधी टावर निर्माण की प्रक्रिया शुरू

नौ माह पूर्व गांधी चौक से गांधी जी की प्रतिमा हटा दी गयी. भूकंप में गांधी जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसको लेकर गांधी चौक का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया था. काफी आंदोलन व अनशन के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकी है.

कई बार हो चुका था अनशन व आंदोलन

मधुबनी : कई माह बाद जिला प्रशासन द्वारा गांधी चौक पर गांधी टावर निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को गांधी चौक पर जिला प्रशासन द्वारा टावर निर्माण स्थल की जेसीबी से खुदाई करायी गयी. जल्द ही निर्माण होने की संभावना जतायी जा रही है. इस मामले को लेकर प्रभात खबर ने कई बार खबरें प्रकाशित कर गांधी टावर निर्माण किये जाने की बात उठायी थी.

विगत साल मई जून में तोड़ा गया था टावर : नगर प्रशासन ने विगत साल मई जून माह में गांधी चौक से टावर को हटा दिया था. तर्क यह दिया गया था कि विगत साल 25 अप्रैल को आये भूकंप में गांधी टावर क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बार टावर को तोड़ दिया गया. इस दौरान गांधी टावर निर्माण को लेकर कई बार समाज सेवियों ने आंदोलन, भूख हड़ताल व धरना भी दिया था. समाज सेवी राजा ठाकुर के अगुआई में समाज के बुजुर्गो ने समाहरणालय व गांधी चौक पर अनशन किया था. जिसमें जल्द ही टावर निर्माण का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया था. राजा ठाकुर ने इस मामले को जिला प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक उठाया था.

लोगों में खुशी: गांधी चौक पर टावर निर्माण की पहल शुरू होने से लोगाें में खुशी व्याप्त है. समाजसेवी राजा ठाकुर ने कहा है कि गांधी चौक का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा था. प्रशासन ने फिर से एक बार निर्माण की पहल कर सराहनीय काम किया है.

प्रभात खबर ने कई बार उठाया मुद्दा : प्रभात खबर ने प्रमुखता से इस मुद्दा को उठाया था.जिसमें शहर के गांधी चौक स्थित टावर के साथ ही अन्य दो जगहों पर भी गांधी प्रतिमा की उपेक्षा की बातें रखी गयी थी. पर करीब 9 माह बाद गांधी चौक पर टावर के निर्माण की पहल शुरू हो गयी है. इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन