रमणीपट्टी गांव में डकैती, दो लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

बाबूबरही/मधुबनी : थाना क्षेत्र के रमणीपट्टी गांव में शुक्रवार की देर रात विश्वास मिश्र व भरत मिश्र के घर डकैतों ने धावा बोल दिया. इस दौरान डकैतों ने 15 हजार नकद सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिये. मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन अपराधी विश्वास मिश्र के चहारदीवारी को फांद कर […]

विज्ञापन

बाबूबरही/मधुबनी : थाना क्षेत्र के रमणीपट्टी गांव में शुक्रवार की देर रात विश्वास मिश्र व भरत मिश्र के घर डकैतों ने धावा बोल दिया. इस दौरान डकैतों ने 15 हजार नकद सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिये. मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन अपराधी विश्वास मिश्र के चहारदीवारी को फांद कर आंगन में प्रवेश किया. फिर घर के फाटक को धक्का देकर खोल दिया. अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही विश्वास मिश्र की पत्नी साधना देवी को अपने कब्जे में ले लिया.

अपराधियों ने इनके गले से सोने के चेन छीन लिया. फिर घर के आलमारी व ट्रंक से भी जेवरात लूट लिये. इस बीच विरोध करने पर अपराधियों ने गृह स्वामी विश्वास मिश्र को पीटा. जिससे विश्वास मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घर में करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद डकैत बगल के भरत मिश्र के घर के दरवाजा को तोड़ घर में प्रवेश किया.

अपराधियों ने भरत मिश्र व उनकी पत्नी आशा देवी को कब्जे में लेकर इनके शरीर से सभी जेवरात उतरवा लिया. बार में अपराधी आराम से भाग निकले. घटना की जानकारी तत्काल ही थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आईडी दास व पुलिस बल मौके पर पहुंची. घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन