मधुबनी: गंगा संस्कृति के संवाहक बनेंगे गंगा मित्र, प्रशिक्षण के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

गंगा आरती प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थी

Madhubani Ganga Mitra Training: जिले से पहली बार चार गंगा मित्रों का चयन ऋषिकेश में होने वाले गंगा आरती प्रशिक्षण के लिए हुआ है. यह दल वहां गंगा आरती के विधि-विधान और आध्यात्मिक महत्ता सीखकर जिले में पर्यावरण जागरूकता अभियान को मजबूत करेगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani Ganga Mitra Training: जिले के लिए एक गर्व का क्षण है. परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली गंगा आरती प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) मधुबनी का चार सदस्यीय दल रवाना हो गया है. इस दल में जिले के चार गंगा मित्र पवन कुमार सिंह, सुभाष कुमार कामत, सन्नी कुमार और ज्योति कुमारी शामिल हैं. ये सभी प्रतिभागी ऋषिकेश में गंगा आरती के विधि-विधान, उसकी आध्यात्मिक महत्ता और सांस्कृतिक परंपराओं का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

पहली बार मधुबनी से चार गंगा मित्रों का हुआ चयन

उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले से पहली बार इतनी प्रतिष्ठित कार्यशाला के लिए चार लोगों का चयन हुआ है. कार्यशाला में शामिल होने वाले यह सभी सदस्य जल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जिले भर में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) द्वारा आयोजित विभिन्न स्वच्छता अभियानों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों और पर्यावरण गतिविधियों में इन सभी का योगदान अब तक सराहनीय रहा है.

प्रशिक्षण से मजबूत होगा नदी संरक्षण और जन-जागरूकता अभियान

जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) आनंद अंकित ने बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत है. गंगा आरती हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है, जो लोगों को नदियों से भावनात्मक रूप से जोड़ती है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण के बाद ये प्रतिभागी जिले के जलस्रोतों के संरक्षण के लिए लोगों को अधिक प्रभावी ढंग से जागरूक करेंगे और मधुबनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन