दर्जनों शराब भट्ठी ध्वस्त 2000 लीटर शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नयी उत्पाद नीति का असर दिखने लगा है. हर ओर देसी शराब की तलाश की जा रही है. जगह जगह पर अधिकारी छापेमारी कर देसी शराब बनाने वाले फैक्ट्री को ध्वस्त कर रहे हैं. इस कार्रवाई के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ शाहिद परवेज व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश […]

विज्ञापन

मधुबनी : नयी उत्पाद नीति का असर दिखने लगा है. हर ओर देसी शराब की तलाश की जा रही है. जगह जगह पर अधिकारी छापेमारी कर देसी शराब बनाने वाले फैक्ट्री को ध्वस्त कर रहे हैं. इस कार्रवाई के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ शाहिद परवेज व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने 5 थाना के पुलिस फोर्स के साथ बाबूबरही थानांर्तगत बौंसी व मोहनपुर गांव में छापेमारी की. छापेमारी में अवैध शराब की दर्जनों भट्ठीयों को ध्वस्त किया गया.

दो हजार लीटर अवैध चुलाई शराब को भी नष्ट किया गया. सदर एसडीओ शाहिद परवेज ने बताया कि नई उत्पाद नीति के आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में देशी शराब के बिक्री के प्रतिबंध के आलोक में कहीं से भी देशी शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब जिले में नगर परिषद क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी शराब की बिक्री नहीं होगी. नगर परिषद क्षेत्र में भी सरकारी बिक्री होगी. इसके अलावे अब शराब पीने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में तीन जगहों राजनगर थाना क्षेत्र के सुगौना एवं बाबूबरही के मोहनपुर एवं बौंसी में छापेमारी से अवैध शराब निर्माताओं में खलबली मची हुई है. वहीं नगर थाना क्षेत्र में भी नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.
छापेमारी में कलुआही, राजनगर, अंधराठाडी, खजौली व बाबूबरही के थानाध्यक्ष व पुलिस की टीम मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन