करंट लगने से बीएमपी जवान की मौत
मधुबनी. अरेर थाना में ड्यूटी पर तैनात बिहार सैन्य पुलिस बल के जवान की करंट लगने से बुधवार को मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कहा कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जवान अनिल शर्मा बिजली के टूटे हुए तार को जोड़ रहा था. वह नंगे पांव ही था . इसी दौरान उसे […]
मधुबनी. अरेर थाना में ड्यूटी पर तैनात बिहार सैन्य पुलिस बल के जवान की करंट लगने से बुधवार को मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कहा कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जवान अनिल शर्मा बिजली के टूटे हुए तार को जोड़ रहा था. वह नंगे पांव ही था .
इसी दौरान उसे करंट का झटका लगा. आनन फानन में उठाकर अरेर चौक पर उसे एक निजी क्लिनिक पर ले जाया गया जहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे. उसे वहां से सदर अस्पताल ले आया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 28 वर्षीय मृतक अनिल शर्मा बीएमपी 2 डेहरी आन सोन के कुचायकोट थाना क्षेत्र के महादेवमठ का निवासी था.
पिछले एक वर्ष से वह अरेर थाना में पदस्थापित थे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन, जिला पुलिस एशोसिएशन के अध्यक्ष विजाधर सिंह व मंत्री संजय यादव सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक जवान का पोस्टमार्टम के बाद उनकी लाश को पुलिस केंद्र लाया गया.
पुलिस केंद्र में दी गई सलामी
मृतक बीएमपी के जवान को पुलिस केंद्र में सलामी दी गई. इस मौके पर मेजर कल्पनाथ सिंह ने कहा कि मृतक अनिल शर्मा कर्तव्यनिष्ठ जवान थे. मृतक जवान की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उनके पार्थिक शरीर को पूरे सम्मान के साथ एक सेक्शन फोर्स के साथ जमालपुर से आए बीएमपी के जवानों के साथ उनके पैतृक आवास गोपालगंज भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










