सामाजिक न्याय और शिक्षा को लेकर मंत्री लखेन्द्र पासवान से मिले विधायक माधव आनंद

Updated:
विज्ञापन

मंत्री लखेन्द्र पासवान का स्वागत करते विधायक माधव आनंद.

मधुबनी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान से विधायक माधव आनंद ने मुलाकात कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अंबेडकर छात्रावास को सुविधासंपन्न बनाने पर चर्चा की. इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी गई.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

मधुबनी: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान के मधुबनी आगमन पर जिला अतिथि गृह में विधायक माधव आनंद ने उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

अंबेडकर छात्रावास को सुविधासंपन्न बनाने पर चर्चा

बैठक में मधुबनी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधासंपन्न बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विधायक माधव आनंद ने कहा कि वंचित और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित आवास और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर ढंग से संवार सकें.

यह भी पढ़ें: नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य भारती मेहता का हुआ भव्य स्वागत

शिक्षा और सम्मान को बताया सशक्तिकरण का आधार

विधायक माधव आनंद ने कहा कि शिक्षा और सम्मान सामाजिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी आधारशिला है. जब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज का प्रत्येक युवा शिक्षा, अवसर और आत्मविश्वास से समृद्ध होगा, तभी समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव होगा.

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

मंत्री लखेन्द्र पासवान और विधायक माधव आनंद ने जिला अतिथि गृह परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इस दौरान बाबा साहेब के तेल चित्र की स्थापना कर उनके विचारों और आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

सामाजिक न्याय और समानता के लिए काम जारी रहेगा

विधायक माधव आनंद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा.

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने शहर में किया जनसंपर्क, लोगों से किया संवाद

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन