मधुबनी: पंडौल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक माधव आनंद ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

माधव आंनद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंडौल और आसपास के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार हुआ है. 30 शय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार है, जिसमें ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. यह पहल स्थानीय लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के पंडौल एवं आसपास के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. पंडौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 शय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उत्क्रमित कर नया भवन तैयार किया गया है. अब सात निश्चय-3 के तहत इसे विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्रवाई भी जारी है.

विज्ञापन

Pandoul News: 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार

पंडौल स्वास्थ्य केंद्र के उत्क्रमण को लेकर मधुबनी के विधायक एवं बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के सभापति माधव आनंद ने कहा कि पंडौल और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है. इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विषयों को बिहार विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष लगातार अपनी बात रखी.

ओपीडी से एक्स-रे तक मिलेंगी सुविधाएं

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 30 शय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी और आकस्मिक सेवा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, एक्स-रे और पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध है.

सात निश्चय-3 के तहत बनेगा विशिष्ट चिकित्सा केंद्र

विधायक माधव आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए. लोगों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलना जरूरी है.

उन्होंने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्रवाई जारी है. इससे भविष्य में पंडौल और आसपास के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

सीएचसी के रूप में स्वास्थ्य केंद्र के विकसित होने से पंडौल क्षेत्र के लोगों को सामान्य उपचार के साथ जांच और आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं भी बेहतर तरीके से मिल सकेंगी. विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित होने के बाद विशेषज्ञ सेवाओं का दायरा और बढ़ने की संभावना है.

स्वास्थ्य के साथ अन्य जनहित के मुद्दे भी उठाते रहेंगे

विधायक माधव आनंद ने कहा कि पंडौल के स्वास्थ्य क्षेत्र में यह पहल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेलवे, उद्योग और अन्य जनहित के मुद्दों को आगे भी विधानसभा एवं सरकार के स्तर पर लगातार उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सुबह 10 बजे तक अस्पताल में लटका रहा ताला, इलाज की आस में दर्द से कराहता रहा बुजुर्ग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन