मधुबनी: नगर थाना पहुंचे डीएसपी, पुराने कांडों की फाइलें खंगालीं, फरार आरोपितों पर कसेगा शिकंजा

Updated:
विज्ञापन

सदर डीएसपी सदर वन आलोक कुमार थाना पर मीटिंग करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी सदर डीएसपी आलोक कुमार ने गुरुवार को नगर थाने का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया. फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी. कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रभारी सदर डीएसपी वन आलोक कुमार ने गुरुवार को नगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

नगर थाना की सिरिस्ता और केस डायरी का किया निरीक्षण

डीएसपी आलोक कुमार ने नगर थाना की सिरिस्ता में रखी विभिन्न कांडों की केस डायरी का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने अनुसंधान की प्रगति, लंबित मामलों और संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली. इसके अलावा गुंडा पंजी, सिरिस्ता पंजी, मालखाना समेत कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का भी अवलोकन किया.

यह भी पढ़ें: जमीन की रजिस्ट्री हुई आसान, अब मोबाइल पर मिलेगा दस्तावेज, पेपरलेस निबंधन की तैयारी

पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान वर्षों से लंबित कांडों को लेकर डीएसपी ने गंभीरता दिखाई. उन्होंने नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अनुसंधानाधीन मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने और अनावश्यक विलंब से बचने की हिदायत दी.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर जोर

डीएसपी ने फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. गंभीर मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ नगर क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया.

फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. डीएसपी ने पुलिस अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा थाना की कार्यप्रणाली में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया.

पुलिस पदाधिकारी और जवान रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, एसआई मनोज कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. प्रभारी सदर डीएसपी वन आलोक कुमार ने निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था और अनुसंधान से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: जमीन की रजिस्ट्री हुई आसान, अब मोबाइल पर मिलेगा दस्तावेज, पेपरलेस निबंधन की तैयारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन