मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां बताईं

Madhubani MP News: सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से संवाद किया. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani MP News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की.

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक भी भेंट की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया.

केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर किया संवाद

सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

प्रबुद्धजनों और व्यवसायियों से की मुलाकात

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने शहर के कई व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी और सांसद के साथ संवाद किया.

यह भी पढ़ें: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, अशोक राम, रवि महतो, बद्री राय, सुनील कुंवर, वीरेंद्र मेहता, सक्सेना सिंह, रवि रंजन, मुन्ना चौधरी, मनीष रंजन, ध्रुवनारायण त्रिपाठी और शंकर झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

लोगों ने किया सम्मान

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सांसद ने संदीप पंजियार, बमबम पूर्वे, विमल जायसवाल, मंजीत प्रसाद, मनीष प्रसाद, राजेन राउत, संजीत महतो, एसएन लाल, मनीष रंजन और सुभाष झा सहित कई लोगों से मुलाकात की.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया.

यह भी पढ़ें: करंट लगने से बिहार के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >