Mumbai Accident News: करंट लगने से बिहार के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

मृतक विजय कुमार की फाइल फोटो
Mumbai Accident News: मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी विजय कुमार की मुंबई में करंट लगने से मौत हो गई. फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. पढ़ें पूरी खबर…
Mumbai Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है. सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगामाडीह पंचायत स्थित सुपना गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार की मुंबई में करंट लगने से मौत हो गई. बुधवार शाम जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक की पहचान सुपना गांव निवासी सीताराम सहनी के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे.
फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, सोमवार को फैक्ट्री में काम करने के दौरान विजय कुमार अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मुंबई पहुंचे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव को पैतृक गांव लाया गया.
शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम
शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने लगे. गांव में पूरे दिन मातमी माहौल बना रहा.
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि विजय कुमार अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में नौकरी कर रहे थे. उनके दो छोटे बच्चे हैं. उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. बताया गया कि विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: मोबाइल टावरों के लिए ड्रम में मिलेगा डीजल, टेलिकॉम कंपनियों को बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










