एक से डेढ़ फीट गंदे पानी में आवाजाही, चंपा गांव में पक्की नाली और सड़क निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी के चंपा गांव स्थित मुख्य सड़क पर लगा जलजमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंपा गांव के ग्रामीण हर बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. करीब 500 फीट सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बुजुर्गों, बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Madhubani News: बेनीपट्टी प्रखंड की ढंगा पंचायत के चंपा गांव स्थित वार्ड संख्या 2 और 3 के ग्रामीण हर बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. चंपा गांव को कलुआही के मलमल तथा बेनीपट्टी के रामनगर, लोहा सहित अन्य गांवों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क करीब 500 फीट तक जलजमाव के कारण नाले में तब्दील हो गई है. जगह-जगह एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा रहने से कीचड़, दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Benipatti News: सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक जमा है गंदा पानी

ग्रामीणों के अनुसार सड़क के करीब 500 फीट हिस्से में लंबे समय से पानी जमा है. जलजमाव के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है और पानी सड़ने से तेज दुर्गंध निकल रही है. इससे आसपास के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण राहगीरों के लिए रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है.

बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

सड़क की बदहाली का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है. कीचड़ और गड्ढों के कारण राहगीरों के फिसलकर गिरने की घटनाएं भी होती रहती हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा

लंबे समय से जमा गंदे पानी और उससे निकल रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों में संक्रामक बीमारियों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण मच्छरों और गंदगी की समस्या भी बढ़ रही है. इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है. सामाजिक कार्यकर्ता रोहन कुमार यादव, गुड्डू यादव, संजय यादव, प्रेम यादव, कृष्णा कुमार, सत्यम कुमार, विशाल कुमार और अमरनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें इस जलजमाव और नारकीय स्थिति से कब राहत मिलेगी.

पक्की नाली और सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द पक्की नाली और सड़क निर्माण कराया जाए. उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होने के बाद ही हर बारिश में उत्पन्न होने वाली समस्या से निजात मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, झारखंड सीएम का पुतला फूंका


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन