Jhanjharpur News: बाहर चमक-दमक, भीतर बदहाली, विद्यापति टावर में दम तोड़ रहीं सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

विद्यापति टावर में टूटा शौचालय गेट और खराब पड़ी सुविधाएं

Jhanjharpur News: झंझारपुर के विद्यापति टावर में छात्रों के लिए बनाई गई सुविधाएं बदहाल हो गई हैं. तीन महीने से वाई-फाई, छह महीने से पेयजल सेवा बंद है, जबकि शौचालय भी खराब स्थिति में है.

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jhanjharpur News: झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित विद्यापति टावर में प्रतियोगी छात्रों के लिए बनाई गई सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं. बाहर लगा आकर्षक नियोन बोर्ड ‘अप्पन सुन्नर झंझारपुर नगर परिषद’ का संदेश देता है, लेकिन अंदर की स्थिति नगर परिषद के दावों की पोल खोल रही है. वाई-फाई, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से ठप हैं.

तीन महीने से वाई-फाई, छह महीने से पेयजल सेवा बंद

नगर परिषद ने छात्रों के लिए लाइब्रेरी, अध्ययन कक्ष, कुर्सी-टेबल, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और निशुल्क वाई-फाई की व्यवस्था की थी. लेकिन वर्तमान में पिछले तीन महीने से वाई-फाई सेवा बंद है. वहीं छह महीने से पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. दो महीने से शौचालय का गेट भी टूटा हुआ है.

इन समस्याओं के कारण यहां पढ़ाई करने आने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सुविधाओं के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई

रोजाना अध्ययन के लिए आने वाले छात्र विशाल कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, शिव सागर ठाकुर, ओमप्रकाश कुमार और अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

छात्रों का कहना है कि कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और इंटरनेट सुविधा नहीं होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मुश्किलें बढ़ गई हैं.

एक सप्ताह में सुधार का दावा

मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विद्यापति टावर की खराब पड़ी सभी सुविधाओं को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वाई-फाई, पेयजल और शौचालय मरम्मत को लेकर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बीएड और शिक्षा शास्त्री परीक्षा परिणाम जारी, वैशाली और कटिहार के छात्र बने टॉपर

निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई इस आधुनिक सुविधा की निगरानी व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं. छात्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित देखरेख होती तो सुविधाएं इतने लंबे समय तक बंद नहीं रहतीं.

लोगों ने मांग की है कि विद्यापति टावर में उपलब्ध सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर छात्रों को मिलेगी मुफ्त सरकारी बस सेवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन