गांव का होगा विकास तभी देश होगा सशक्त

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक हिंदुस्तान मजबूत नहीं हो सकता. गांव का विकास तब ही संभव है, जब किसानों एवं मजदूरों का विकास होगा. उन्होंने कहा कि पीएम ने गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन
मधुबनी : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक हिंदुस्तान मजबूत नहीं हो सकता. गांव का विकास तब ही संभव है, जब किसानों एवं मजदूरों का विकास होगा. उन्होंने कहा कि पीएम ने गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है.
प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इसके ताजा उदाहरण हैं. श्री सिंह ने कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 46 वर्ष पूर्व बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया.
बावजूद देश के 85 प्रतिशत लोगों का बैंक में खाता नहीं खोला जा सका, लेकिन मोदी सरकार ने तीन महीने के अंदर 22 करोड़ परिवारों का बैंक में खाता खोलवा कर नया इतिहास कायम किया है.
वे मधेपुर के हर्ष पति सिंह महाविद्यालय परिसर, फुलपरास, लौकहा, खुटौना, घोघरडीहा में परिवर्तन संकल्प यात्र के दौरान भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भाषण में नहीं, बल्कि काम में विश्वास रखते हैं.
यही वजह है कि देश के लगभग छह करोड़ छोटे व्यवसायियों की पहचान कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 50 लाख बेरोजगार लोगों ने योजना का लाभ उठाया है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कांग्रेस को देश को रसातल में पहुंचाने का आरोप लगाया तथा कहा कि नीतिश कुमार को विकास की नहीं, गंठबंधन की चिंता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन