श्रावणी मेला में स्काउट व गाइड ने लगाया सामाजिक सेवा शिविर

Updated at : 23 Jul 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला में स्काउट व गाइड ने लगाया सामाजिक सेवा शिविर

श्रावणी मेला में स्काउट व गाइड ने लगाया सामाजिक सेवा शिविर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

राजकीय श्रावणी मेला सिंहेश्वर में भारत स्काउट व गाइड के द्वारा स्काउट व गाइड सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर के माध्यम से भारत स्काउट व गाइड सावन के प्रत्येक सोमवारी व पूर्णिमा के दिन व भादो के सभी रविवार को मंदिर परिसर में आये श्रद्धालुओं की सेवा व श्रद्धालुओं को पंक्ति में लगाना, भीड़ नियंत्रण करना, गंगाजल वितरण करना व सफाई कर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. भारत स्काउट व गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव इसका नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं मनोहर दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहेश्वर के भारत स्काउट व गाइड के शिक्षक मनोज कुमार मुकुल के देखरेख में भारत स्काउट व गाइड अपनी सेवा दे रहे हैं. मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय सिंहेश्वर, रामसुंदर उच्च विद्यालय परसा समेत अन्य विद्यालय के भारत स्काउट व गाइड बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. भारत स्काउट व गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव ने बताया कि इस कार्य को भारत स्काउट व गाइड द्वारा 1991 से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष सावन व भादो एवं महाशिवरात्रि मेला में श्रद्धालुओं की सेवा करते आ रहे हैं. भारत स्काउट व गाइड द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा है. इस शिविर में भारत स्काउट व गाइड दल नायक दीपक कुमार, राजा कुमार, सिंपल कुमार व स्काउट अंकुश, राहुल, रामकुमार, आशुतोष, गौतम, सत्यम, रोहित, अमृतराज, शिवम, जसी, साजन, शिवम कुमार, सुमन कुमार, पीयूष, गंगा कुमार, सागर कुमार व रवि कुमार सेवा कार्य कर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन