बेगूसराय में 3 जून को होगा पैक्स का मतदान, 10 पैक्सों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 10 पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार 3 जून को मतदान होगा.
Begusarai News : (अजय कुमार) बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 10 पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए बुधवार 3 जून को मतदान होगा. चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं.
सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा. मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
10 पंचायतों में बनाए गए 33 मतदान केंद्र
चुनाव के लिए कुल 33 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. चौकी पंचायत में 3, विष्णुपुर आहोक में 5, सनहा पश्चिम में 2, सनहा पूर्वी में 2, पंचवीर में 4, समस्तीपुर में 3, साहेबपुरकमाल पश्चिम में 3, साहेबपुरकमाल पूर्वी में 3, फूलमलिक में 4 तथा रघुनाथपुर करारी में 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दंडाधिकारी और जोनल पदाधिकारी
प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र में दो जोनल पदाधिकारियों और 11 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा 132 मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया में लगाया गया है.
4 जून को होगी मतगणना, सुबह से शुरू होगा काउंटिंग का काम
मतदान के बाद मतगणना 4 जून को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
कई पैक्सों में पहले ही तय हो चुके हैं विजेता
प्रखंड के 17 पैक्सों में से सादपुर पूर्वी, सादपुर पश्चिम और संदलपुर पैक्स का चुनाव पहले ही संपन्न कराया जा चुका है. वहीं सनहा उत्तर, सब्दलपुर और रघुनाथपुर बरारी पैक्स में अध्यक्ष पद पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.
रहुआ पैक्स में नहीं होगा चुनाव, नहीं मिला कोई उम्मीदवार
रहुआ पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया. इसके कारण वहां चुनाव नहीं कराया जा रहा है. वहीं सभी पैक्सों के प्रबंधकारिणी सदस्य पदों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में अब केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










