जमुई में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, देखें पूरा शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर
Jamui Sadar Hospital OPD : अगर आज सदर अस्पताल जमुई में इलाज कराने की योजना है, तो घर से निकलने से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में तैनात चिकित्सकों की सूची जारी कर दी है.
Jamui Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल जमुई में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं निर्धारित चिकित्सकों की देखरेख में संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार पुरुष, महिला, आर्थो, नेत्र, दंत, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, शिशु रोग और सर्जरी समेत सभी प्रमुख विभागों में मरीजों के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी सेवाएं भी नियमित रूप से संचालित की जाएंगी.
इन विभागों में मिलेंगी चिकित्सकीय सेवाएं
पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम और दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, नेत्र ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन सेवाएं देंगे.
मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ प्रतिक प्रिया तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद मरीजों को परामर्श देंगे.
24 घंटे मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ अमित कुमार, दूसरी पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन तैनात रहेंगे. किसी भी आपात स्थिति में मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
Mahila OPD में तीन पालियों में मिलेगी सुविधा
महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुशबू कुमारी, दूसरी पाली में डॉ स्निग्धा और तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा मरीजों का इलाज करेंगी. महिला रोगियों के लिए दिनभर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा.
OT, Blood Bank और अन्य सेवाएं भी रहेंगी सक्रिय
आई ओटी में डॉ थनीष कुमार तथा जनरल ओटी में डॉ मृत्युञ्जय कुमार सेवाएं देंगे. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम और एसएनसीयू में डॉ शैलेन्द्र कुमार तैनात रहेंगे. दूसरी पाली में एसएनसीयू की जिम्मेदारी डॉ अजय कुमार संभालेंगे.
एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ मनीष कुमार और तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार सेवाएं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










