पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे बिहार के जर्दालू आम, बिहटा के रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

Updated:
विज्ञापन
patna news

बिहटा के रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

Patna News: बिहार के प्रसिद्ध जर्दालू आम की मिठास अब देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे दिग्गजों तक पहुंचेगी. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में इस आम का जिक्र किए जाने के बाद राज्य सरकार प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों समेत देश के विभिन्न गणमान्य अतिथियों को यह आम भेंट करने जा रही है.

विज्ञापन

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) बिहार के प्रसिद्ध जर्दालू आम की मिठास अब देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जर्दालू आम का विशेष उल्लेख किये जाने के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है. सरकार द्वारा प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत देश के विभिन्न गणमान्य अतिथियों और डेलीगेट्स को बिहार का विशिष्ट जर्दालू आम भेंट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में सोमवार को सूबे की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेडिएशन सेंटर पहुंचीं और आम की पैकेजिंग तथा गुणवत्ता की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया.

करीब आठ टन आम भेजने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने आमों के संरक्षण, अत्याधुनिक पैकेजिंग और डिस्पैच की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार से करीब आठ टन जर्दालू आम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को भेजे जाएंगे. इसके लिए सेंटर पर पैकेजिंग का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है और जल्द ही आमों की यह खास खेप दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी. मंत्री ने कहा कि जर्दालू आम बिहार की विशिष्ट पहचान है. प्रधानमंत्री द्वारा इसकी वैश्विक मंच पर चर्चा किये जाने से राज्य के किसानों और बागवानों का उत्साह काफी बढ़ा है. सरकार इस कृषि उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास कर रही है.

बिहटा के रेडिएशन सेंटर में सुरक्षित रखे जा रहे हैं फल

बताया जाता है कि बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘जीटबन सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित रेडिएशन सेंटर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से फलों की गुणवत्ता को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का काम किया जाता है. लगभग पांच एकड़ के विशाल परिसर में स्थापित यह केंद्र बिहार राज्य में अपनी तरह की एक बेहद महत्वपूर्ण और आधुनिक सुविधा माना जाता है.

आधुनिक तकनीक से किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

इस मौके पर मौजूद कृषि और उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक पैकेजिंग और रेडिएशन तकनीक के उपयोग से आमों की ताजगी और गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रहती है. इस तकनीक के कारण फलों को खराब हुए बिना सुदूर-दराज के घरेलू और विदेशी बाजारों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है. सरकार की इस सराहनीय पहल से बिहार के जर्दालू आम को देशभर में एक नई पहचान मिलने के साथ-साथ राज्य के आम उत्पादक किसानों को भी अपने फल बेचने के लिए बेहतर और बड़ा बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है.

Also Read: ‘सरकार विपक्ष को टारगेट कर रही’, RJD नेता ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री PM से भी बड़े बंगले में रह रहे

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन