असिस्टेंट प्रोफेसरों के सीनियर स्केल में प्रोन्नति पर प्रसन्नता

असिस्टेंट प्रोफेसरों के सीनियर स्केल में प्रोन्नति पर प्रसन्नता
मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पटना की अनुशंसा के आलोक में वर्ष 2016-2017 बैच में नियुक्त शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) में प्रोन्नति मिल गई है. बीएनएमयू कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ विपिन कुमार राय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इससे बीपीएससी बैच के सभी शिक्षकों में हर्ष का माहौल है. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसके लिए विशेष रूप से बीएनएमयू कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है. उन्होंने बताया कि बीएनएमयू कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा ने कुलपति के रूप में योगदान के तुरंत बाद फरवरी 2024 में सभी शिक्षकों से विधिवत आवेदन जमा कराया और छह माह के अंदर प्रोन्नति की सभी प्रक्रियाएं पूरी कराई. उन्होंने प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोन्नति कोषांग के निदेशक प्रो अशोक कुमार यादव एवं अन्य सदस्यों तथा कुलसचिव डॉ विपिन कुमार राय के प्रति भी आभार व्यक्त किया है. डॉ सुधांशु शेखर ने मांग किया है कि सभी कोटि एवं सभी बैच के शेष बचे शिक्षकों को अविलंब अपेक्षित प्रोन्नति दी जाये व प्रोन्नति की प्रक्रिया को सतत गतिशील बनाया जाये, ताकि सबों को ससमय प्रोन्नति मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




