ePaper

कुख्यात प्रमोद यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य जयचंद गिरफ्तार

Updated at : 10 Aug 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात प्रमोद यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य जयचंद गिरफ्तार

कुख्यात प्रमोद यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य जयचंद गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश कुख्यात प्रमोद यादव गिरोह का का सक्रिय सदस्य हैं. बताया जाता है कि एसटीएफ के हाथों मारे जाने के बाद प्रमोद यादव का साथी जयचंद ने अपना अलग गिरोह बना लिया था. वह अलग गिरोह बनाने के बाद लूट, रंगदारी जैसे अन्य अपराध की घटना को अंजाम दिया करता था. इस अपराधी के खिलाफ अपराध की घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है. इस अपराधी की तूती मधेपुरा के अलावा पूर्णियां और सहरसा जिले के विभिन्न थानों में बोलती थी. इस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस के साथ आमजन चेन की सांस ले सकेंगे. मालूम हो कि पूर्णिया ,कटिहार,मधेपुरा जिला के कुख्यात फरार एवं सक्रिय अपराधी प्रमोद यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. विगत दिनों में गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.प्रमोद यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं कई वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी जयचंद यादव पिता नरेशचंद यादव गांव पकिलपार थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा पिछले कुछ दिना से एक अलग गिरोह बनाकर पूर्णिया मधेपुरा जिला में लूट रंगदारी, मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे. इस गिरोह के विरूद्ध गिरफ्तारी एवं छापामारी हेतु पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. जिसमें जिला पुलिस एवं एसटीएफ को शामिल किया गया.दिनांक 10 अगस्त 2024 का गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल के द्वारा कुख्यात फिरार अपराधी जयचंद यादव अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन