मंत्री को उदाकिशुनगंज नप की समस्याओं कराया अवगत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:08 PM
मंत्री को उदाकिशुनगंज नप की समस्याओं कराया अवगत
प्रतिनिधि, मधेपुरा नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन से बुधवार को बीजेपी युवा नेता मंटु यादव, समाजसेवी नीतीश राणा मिले. इस दौरान मंत्री से उदाकिशुनगंज नगर परिषद की मुलभूत सुविधाओं से अवगत कराया. दोनों ने मंत्री से नगर परिषद में बाजार सहित अन्य जगहों पर नाला का पानी सड़क पर जमा रहने के कारण हो रहे परेशानी से अवगत कराते हुये नाला का निर्माण ड्रेनेज तक कराने की मांग की. जिससे जल निकासी हो सके. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में तेजी लाने सहित नगर पंचायत में विकास के लिए अतिरिक्त राशि देकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मांग की. मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देकर पूरा किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










