ePaper

राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 18 May 2024 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई

राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के सिंगारपुर पंचायत भवन में गुरुवार को बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की. मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा ने कहा कि इस पंचायत में 2016-17 से 2021-22 तक 70 लाभुक है. जिन्होंने प्रथम व द्वितीय किश्त उठाकर घर नहीं बनाया है उन्होंने लाभुकों को कहा कि जल्द से घर बना लें. वही बीडीओ ने कहा कि 70 लाभुक ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाये हैं. वैसे लाभुक पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. ऐसे में अंतिम चेतावनी भी जारी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि यदि दो सप्ताह तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं, तो वैसे लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि जो लाभुक अगर घर नहीं बनाते हैं, तो उन पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. साथ ही उनसे राशि की वसूली की जायेगी. मालूम हो कि नयानगर पंचायत में 28 लाभुक ऐसे हैं, जो प्रथम किस्त उठा चुके हैं और घर नहीं बनाये हैं. वही 42 लाभुक द्वितीय किश्त उठाकर घर नहीं बनाये हैं.बैठक में आवास सहायक संतोष झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन