बाढ़ की पूर्व तैयारी की हुई समीक्षा, सभी विभाग एसओपी का करें अनुपालन

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ की पूर्व तैयारी की हुई समीक्षा, सभी विभाग एसओपी का करें अनुपालन

बाढ़ की पूर्व तैयारी की हुई समीक्षा, सभी विभाग एसओपी का करें अनुपालन

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अनुसार संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी की समीक्षा को लेकर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक-सह-प्रभारी सचिव राहुल कुमार ने की. बैठक में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी की समीक्षा की गयी. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. क्षतिग्रस्त नावों व ओबीएम को दुरुस्त करने का निर्देश प्रभारी सचिव ने बाढ़ राहत व बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली क्षतिग्रस्त नावों, ओबीएम (आउटबोर्ड मोटर) व सैटेलाइट फोन की अविलंब मरम्मत कराने तथा उन्हें पूर्णतः क्रियाशील रखने के लिए संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा. इसके अतिरिक्त जिले की सभी निजी नावों के भौतिक सत्यापन तथा नाव परिचालन नियमावली का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्यों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके. गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की सुरक्षा पर फोकस समीक्षा के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के सुरक्षित निकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया. पंचायत व वार्ड स्तर पर गठित बाढ़ कमेटियों को सक्रिय करते हुए संवेदनशील और निचले क्षेत्रों में सभी तैयारी समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिया. बैठक में डीएम, एडीएम, एसडीओ, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन