पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण छह जुलाई तक अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण छह जुलाई तक अनिवार्य

विज्ञापन

बिहारीगंज.

प्रखंड सभा भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें वृद्धावस्था पेंशन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ ने सभी पंचायतों के ग्राम सेवक, विकास मित्र व पंचायत डाटा ऑपरेटर को निर्देश दिया कि छह जुलाई तक हर हाल में अपने-अपने पंचायत क्षेत्र के सभी पेंशन लाभुकों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें. उन्होंने कहा कि समय पर जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने से लाभुकों को पेंशन की राशि मिलने में परेशानी हो सकती है. अधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर अभियान चलाएं और एक भी पात्र लाभुक वंचित न रहे. पेंशनधारियों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर भी लगाये जायेंगे. बीडीओ ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा न करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी. बैठक में ग्राम सेवक शंभू मंडल, शिवम कुमार, अनुज कुमार, बमबम कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन