ठंडी से अधिकारी अंजान, गरीबों की निकल रही जान

Published at :29 Dec 2015 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
ठंडी से अधिकारी अंजान, गरीबों की निकल रही जान

ठंडी से अधिकारी अंजान, गरीबों की निकल रही जानफोटो- मधेपुरा 25 कैप्शन- – ठंड बढ़ने के इंतजार में जिले में कई जगहों पर अब तक नहीं की अलाव की व्यवस्थापदाधिकारियों ने कहा कि अभी है गरमी, ठंड बढ़ने पर जलेगा अलाव प्रभात खर टोली, मधेपुराजिले में ठंड परवान पर है. मंगलवार की सुबह एक बार […]

विज्ञापन

ठंडी से अधिकारी अंजान, गरीबों की निकल रही जानफोटो- मधेपुरा 25 कैप्शन- – ठंड बढ़ने के इंतजार में जिले में कई जगहों पर अब तक नहीं की अलाव की व्यवस्थापदाधिकारियों ने कहा कि अभी है गरमी, ठंड बढ़ने पर जलेगा अलाव प्रभात खर टोली, मधेपुराजिले में ठंड परवान पर है. मंगलवार की सुबह एक बार फिर जिले ने कोहरे की चादर लपेट ली. सुबह कोहरा काफी घना था और ठंड भी तेज. पछुआ हवा की चुभन ने लोगों को कंबल में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया. गरीबों ने उस रात चार चार बार अलाव जला कर तापा. लेकिन जिले भर में अब तक सरकारी स्तर पर अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है. ठंड है कि मानने को तैयार नहीं है, वहीं प्रशासन मानवीय संवेदनशीलता को जैसे भूल ही गयी है. इधर, कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इस ठंड में खास कर गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम ढ़लते ही ठंडी हवा लोगों को शरीर को भेदने लगती है. उधर, आपदा प्रबंधन मंत्री के गृह जिले में अलाव की व्यवस्था करने में प्रशासन विफल साबित हो रही है. हालांकि जिले को आवंटित पचास हजार की राशि में सभी अंचलों को राशि भेज दी गयी है. — सिंहेश्वर में नहीं जल रहा है अलाव जिले के सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार तक कहीं अलाव नहीं जला है. जबकि धार्मिक स्थल होने के कारण सिंहेश्वर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है. इसके बावजूद सिंहेश्वर में मंदिर परिसर सहित किसी भी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं देखी जा रही है.कहते है सीओ: सीओ जय जय राम ने बताया कि पहले दो दिन अलाव जलाया गया था. लेकिन गरमी बढ़ जाने के कारण अलाव नहीं जल रहा है. ठंड बढ़ते ही बाजार क्षेत्र में अलाव जलाया जायेगा. आलमनगर में पांच जगहों पर है आग की व्यवस्था प्रशासन की ओर से पूरे प्रखंड क्षेत्र में पांच जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन फिलवक्त कहीं अलाव नहीं जल रहा है. इसके कारण आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि प्रखंड क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने के लिए मात्र चार हजार रूपया मुहैया कराया गया है. इतनी कम राशि में एक दिन भी अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकती है. सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि आलमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना चौक, खगडि़या बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस चौक बस स्टैंड एवं सोनामुखी में अलाव की व्यवस्था की गयी है. बिहारीगंज में अब तक नहीं हुई व्यवस्था बिहारीगंज प्रखंड में अब तक किसी जगह पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. यहां प्रखंड में रेलवे स्टेश, थाना चौक, जवाहर चौक, बस स्टैंड, पीएचसी में अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए. इन जगहों पर लोग अलाव की जरूरत को महसूस कर रहे हें. सीओ ने कुमार कुंदन लाल ने कहा कि अगर ठंड बढ़ी तो जरूरत पड़ने पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी. शंकरपुर में कूड़ा के ढेर पर जल रहा है अलाव प्रखंड मुख्यालय सहित शंकरपुर मुख्य बाजार सहित प्रशासन की ओर से बढ़ते ठंड को लेकर भी सजग नहीं देखा जा रहा है. यहां तक इतने भीषण ठंड होने के बावजूद भी अभी तक स्थानीय प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. लोग बाजार में कूड़े करकट एवं अन्य सामन जला कर आग सेकने के लिए मजबूर है. इस बाबत अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सेराफिम ने बताया कि मैं कुछ दिनों के लिए छुटटी पर था. आज ही वापस ऑफिस आया हूं कल तक मैं अलाव की व्यवस्था कर दी जायेगी. ग्वालपाड़ा में ठिठुर रहे लोग नहीं जला अलाव ठंढ से ठिठुरते लोग चौक चौराहे पर अलाव की तलाश करते नजर आ रहे है. लेकिन अलाव का दर्शन नहीं होता है. दिन में सूर्य की रौशनी से थोड़ी गर्मी का अनुभव होता है. लेकिन दिन ढलते ही कंपकंपी वाली ठंड शुरू हो जाती है ऐसे मे चौक चौराहे एवं बस पड़ाव पर लोगों को अलाव की तलाश रहती है लेकिन अलाव की व्यवस्था नही रहने से लोग ठिठुरने को विवश रहते हैं.सीओ से अलाव के बारे मे जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन बीएसएनएल फेल रहने के कारण संपर्क नहीं हो सका. कुमारखंड में ठंड बढ़ने पर जलेगा अलाव एक तरफ दिसंबर का अंतिम महीना चल रहा है. जनवरी में मकर संक्रांति तक ठंड का भयंकर प्रकोप रहता है. लेकिन कुमारखंड में अब तक अलाव की व्यवस्था इस इंतजार में नहीं की गयी है कि ठंड बढ़ने पर अलाव जलाया जायेगा. इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड को लेकर सात जगहों को चिन्हित किया गया है.सीओ मनोज कुमार वर्णवाल ने बताया कि अभी तापमान ठीक है घटने पर अलाव के लिए लकड़ी चिन्हित जगहों पर गिराया जायेगा.मुरलीगंज में कौन जलायेगा अलाव मुरलीगंज में अलाव जलाने को लेकर पेच फंस गया है. नगर पंचायत से अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी है. जबकि प्रखंड प्रशासन यह कह कर पाला झाड़ रही है कि यहां नगर पंचायत को अलाव की व्यवस्था करनी है. ऐसे में लोगों का कहना है कि आखिर मुरलीगंज में कौन अलाव जलायेगा. हालांकि सीओ ने कहा कि शाम तक अलाव जल जायेगा. मुरलीगंज में गौशाला चौक, दुर्गा चौक, मिडिल चौक, बस स्टैंड, गोल बाजार, स्टेशन परिसर आदि जगहों पर अलाव की मांग हो रही है. सीओ जय प्रकाश स्वर्णकार ने कहा कि शाम में अलाव जल जायेगा. हालांकि सीओ ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यह कार्य नगर पंचायत का है. लेकिन नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं करने के कारण प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है. घैलाढ़: मात्र पीएचसी परिसर में जल रहा अलाव प्रखंड को अलाव के लिए पैसा विभाग की ओर से भेजा गया है. इसके बावजूद यहां अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. हालांकि इस राशि का प्रयोग एक जगह पर अलाव की व्यवस्था कर किया गया है. अंचल कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा हॉस्पिटल के प्रांगण में अलाव की व्यवस्था की गयी है सीओ सतीश कुमार ने बताया कि अगर ठंड बढ़ा तो चौक के मुख्य चौराहे पर भी अलाव का व्यवस्था की जायेगी. चौसा: प्रखंड में कहीं नहीं जला अलाव प्रखंड के मुरली चौक, फुलौत चौक, पीएचसी, लौआलगान आदि जगहों पर लोग ठंड में ठिठुर रहे है. लेकिन अब तक यहां अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. अलाव नहीं जलने से खास कर गरीब लोगों को परेशानी हो रही है. सीओ अजय कुमार ने बताया कि अभी ज्यादा ठंड नहीं बढ़ा है, ज्यादा ठंड होने पर अलाव जलाने के लिए विभाग के द्वारा चार हजार राशि आवंटित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन