सुरक्षा गार्ड को दिया गया प्रमाण पत्र

Published at :29 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड को दिया गया प्रमाण पत्र

सुरक्षा गार्ड को दिया गया प्रमाण पत्र सिंहेश्वर . प्रखंड के गौतम इंफोटेक परिसर में आइआइआइएम लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्डो का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में कुल 160 छात्र – छात्रा शामिल हुए. वहीं प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व नियुक्ति प्रस्ताव दिया गया. कार्यक्रम में जी4 एस के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. […]

विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड को दिया गया प्रमाण पत्र सिंहेश्वर . प्रखंड के गौतम इंफोटेक परिसर में आइआइआइएम लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्डो का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में कुल 160 छात्र – छात्रा शामिल हुए. वहीं प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व नियुक्ति प्रस्ताव दिया गया. कार्यक्रम में जी4 एस के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. इस मौके पर उपप्रमुख राजेश रंजन ने कहा कि जिले के छोटे से इस प्रखंड में बड़े कार्य का संपादन किया जा रहा है. इससे युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही सुरक्षा से जुड़ने वाले छात्रों को भी मौक मिलेगा. मौके पर बेहरी के सरपंच किशुन राम, जेएएस के राज्य कोडिनेटर प्रदीप कुमार पांडे, जिला कोडिनेटर गजेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर किंगसुख दास, रिजल्ट एचिवर के अमन कुमार, गौतम इंफोटेक के निदेशक सुनील कुमार, नीतीश कुमार, अरविंद, रानी कुमारी, संगीता कुमारी, शंकर राम, समाज सेवी सह पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन