भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार व दलाली प्रथा के खिलाफ 11 सूत्री मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर, जिला मंत्री विद्याधर […]

विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार व दलाली प्रथा के खिलाफ 11 सूत्री मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर, जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, मधेपुरा अंचल मंत्री नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रदर्शनकारियों के मुख्य मांगों में किसानों को डीजल अनुदान का भुगतान करने, पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, कन्या विवाह योजना में दलाली प्रथा रोकने, सभी आवेदकों को राशि का भुगतान करने, प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भूमिहीनों का सर्वे करा कर पांच – पांच डिसमल जमीन का वासगीत परचा देने, राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन कार्ड मुहैया कर खद्यान्न निर्गत करने, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान शीघ्र करने, भूहदबंदी में वितरित जमीन पर परचा धारियों को कब्जा दिलाने, इंदिरा आवास का द्वितीय किस्त का भुगतान करने एवं बाढ़ पुनर्वास का काम एक समय सीमा के अंदर पूरा करने आदि शामिल है. मौके पर भाकपा के कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि विकास योजनाओं एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं में लूट मची है. सरकारी कार्यालयों में दलालों का कब्जा है. सरकार की घोषणाएं डपोरसंखी साबित हो रही है. आम जनता रोटी रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा आवास एवं शुद्ध पेयजल से वंचित है. उन्होंने जन समस्याओं की समाधान के लिए जन संघर्ष तेज करने का आम जनों व पार्टी जनों से की. वहीं भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया व अंचल मंत्री नवीन कुमार ने कहा कि प्रखंड कार्यालय से भदौल बुधमा पंचायत का कन्या विवाह योजना का आवेदन गायब हो गया है. आखिर इसके जिम्मेदार कौन है. प्रखंड विकास पदाधिकारी या उनके अधिनस्त इनकी जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें. साथ ही पूर्व में दिये गये आवेदन पर भुगतान हो. मौके पर भाकपा नेता दिलीप पटेल, शंभु क्रांति, टूकेंद्र, पवन कुमार, वसीम उद्दीन नन्हे. मंजूर आलम, नागेश्वर पासवान, महानंद राम, पृथ्वी यादव, सुरेंद्र यादव, सत्यनारायण ऋषिदेव, छेदी ऋषिदेव, पवन सादा, दिलीप कुमार, शत्रुघ्न ऋषिदेव आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन