वीरेंद्र कुमार सिंह चुने गये राजद अध्यक्ष

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार सिंह चुने गये राजद अध्यक्ष

वीरेंद्र कुमार सिंह चुने गये राजद अध्यक्ष फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड राष्ट्रीय जनता के संगठन का चुनाव बड़गांव पंचायत भवन में निर्वाची पदाधिकारी मो रउफ सिद्धकी एवं सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुजित कुमार बबलू की उपस्थिति में किया गया. जिसमें राजद के डेलीगेट व क्रियाशील सदस्य एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार सिंह चुने गये राजद अध्यक्ष फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड राष्ट्रीय जनता के संगठन का चुनाव बड़गांव पंचायत भवन में निर्वाची पदाधिकारी मो रउफ सिद्धकी एवं सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुजित कुमार बबलू की उपस्थिति में किया गया. जिसमें राजद के डेलीगेट व क्रियाशील सदस्य एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. चुनाव के दौरान निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सर्व सम्मति से विरेंद्र कुमार सिंह को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. इस दौरान पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया. जिसमें वसनबाड़ा से मो शहीद, इटहरी से मुकेश कुमार सिंह, खापुर से चंद्रशेखर शर्मा, नरथुआ भागीपुर से सुरेश मेहता, सिंघार से मो साइल आलम, बड़गांव से मो इसराफिल, आलमनगर दक्षिणी से संजय राम, आलमनगर उत्तरी से सुरेश यादव, खुरहान से पवन कुमार सिंह, विष्पटटी से मो अकबर, कुंजौरी से कैलाश मेहता को पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना गया. इस दौरान पार्टी के वरीय नेता रमेश कुमार रमण, उदय कुमार, अशोक मंडल, मनोज यादव, रणधीर सिंह, सरगुण यादव, प्रभाष कुमार यादव, पवन सिंह, मो गुल मुहम्मद, राजेंद्र ऋषिदेव, जग्गु सिंह, जय किशोर यादव सहित अन्य लोगों ने राजद अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह को माला पहना कर उन्हें बधाई दी. — इनसेट — पांचवी बार रंजन यादव बने राजद प्रखंड अध्यक्ष ग्वालपाड़ा . प्रखंड राजद अध्यक्ष के रुप मे पांचवी वार रंजन यादव निर्विरोध चुने जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाया. रविवार एमएमभी कॉलेज ग्वालपाड़ा में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राज नारायण यादव की उपस्थिति मे बैठक आयोजित की गई. बैठक मे वरिष्ठ राजद नेता रवींद्र प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष पद के रंजन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसका समर्थन राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने किया.मौके पर मोहमद शाहिद, शंभु नाथ साह अमर नाथ सिंह, आभास कुमार, नारद यादव, रानी देवी, बांचू यादव, नूनू झा, उमेश मंडल आदि राजद कार्य कर्ता उपस्थित थे. —- इनसेट– प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठकफोटो – 09कैप्शन – मुरलीगंज . प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मेे राष्ट्रीय जनता दल पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक की. इस दौरान जिला से मनोनीत डेली गेट सदस्य चन्द्रवंश यादव व पंकज सिंह के अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक मत होकर रूद्र नारायण यादव को अध्यक्ष का माला पहना दिया. और नगर डेली गेट सदस्य सीमा गुप्ता के अध्यक्षता मे विजय यादव को नगर अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान दोनों अध्यक्षों ने पार्टी हित मे समर्पित भावना से काम करने का संकल्प दुहराया. जानकारी के अनुसार राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप मे रूद्रनारायण यादव पांच बार और नगर अध्यक्ष के रूप मे पहली बार विजय यादव को नेतृत्व सौंपा गया है. मौके पर जिला किसान प्रकोष्ठ देव किशोर यादव, प्रदेश महा सचिव कृष्ण कुमार यादव, बाबा दिनेश मिश्र, कौशलेंद्र यादव, नवीन यादव, बैद्यनाथ पासवान, उमेश यादव, इरफान आलम, विवेकानंद यादव, वायलेस बाबू, मनोज यादव, सुशील यादव, राजनन्दन यादव, राजकिशोर यादव, मो़महबूब आलम, अंकेश कुमार, शशीचंद्र यादव, भाष्कर यादव, राहुल यादव, अनिल यादव, अनमोल यादव भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन