जनता को परेशान वाले अधिकारी नहीं बचेंगे: सांसद

फोटो – 03कैप्शन – जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद सांसद – चौसा: जनता दर्शन कार्यक्रम सांसद पप्पू यादव ने कहा प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) अनुमंडल के चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान […]
फोटो – 03कैप्शन – जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद सांसद – चौसा: जनता दर्शन कार्यक्रम सांसद पप्पू यादव ने कहा प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) अनुमंडल के चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंनें पदाधिकारियों को आम व खास में फर्क नहीं करने की नसीहत दी. पदाधिकारियों को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में दलाल एवं बिचौलियों से मुक्त करने का निर्देश दिया. ऑफिस की दीवारों पर बड़ा बोर्ड लगवाने कहा. जनता दर्शन कार्यक्र म के तहत जनता से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल, पीएचसी व थाना कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. बिचौलियों पर सीधी नजर रखी जायेगी. कार्यक्रम के दौरान फरियाद सुनाने वालों की काफी भीड़ थी. इसमें अधिकतर मामले भूमि विवाद से ही संबंधित था. चौसा पीएचसी में दवाई नहीं रहने की शिकायत पर सांसद ने सिविल सर्जन एनके विद्यार्थी को फोन कर दवाई नहीं रहने की सूचना दी. मौके पर बीडीओ मिथिलेस वर्मा, सीओ सहुदूल हक, थानाध्यक्ष एनडी निराला , मनरेगा पीओ मनोरंजन प्रसाद, बीईओ कैलाश चौधरी, यूबीजीबी के प्रबंधक हरविंदर कुमार, इसके अलावा प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी के अलावे राजद प्रखंड अध्यक्ष सुशील यादव, युवा शक्ति के मनोज राणा, युवा राजद अध्यक्ष शशि कुमार यादव, महिला राजद जिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता, सरपंच मुन्ना यादव, पूर्व मुखिया विनोद यादव, राजकुमार प्रिंस, गजेन्द्र यादव, अखिलेश कुमार, राजेश रजनीश,गौरव राय,राजेश रौशन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










