लायन्स क्लब मधेपुरा की पहल, ‘मिशन सखी’ के तहत 24 महिलाओं को मिला सिलाई प्रशिक्षण व मशीन

Published by : Shruti Kumari Updated At : 10 May 2026 3:26 PM

विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी व सदस्य

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. साथ ही नगर परिषद की विशेष पदाधिकारी तान्या कुमारी भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

मधेपुरा से राजकुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा: लायन्स क्लब मधेपुरा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार तीसरे वर्ष “मिशन सखी” योजना के तहत सराहनीय पहल की गई. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 24 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें सिलाई मशीन प्रदान की गई. यह कार्यक्रम रविवार, 10 मई 2026 को जीवन सदन परिसर में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. साथ ही नगर परिषद की विशेष पदाधिकारी तान्या कुमारी भी मौजूद रहीं.

यह पूरी पहल लायन उर्मिला अग्रवाल, लायन अर्पणा, लायन नंदनी वर्णवाल, लायन मुन्नी कुमारी, लायन पूजा सर्राफ और लायन सुमन सर्राफ की देखरेख में संपन्न हुई.

कार्यक्रम में लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन इंद्रनील घोष, सचिव लायन आलोक मंडल, वाइस डीजी लायन डॉ. डी.के. सिंह, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर लायन मनीष सर्राफ, आरसी लायन चन्द्रशेखर कुमार, लायन प्रमोद अग्रवाल, लायन दिलीप खंडेलवाल, लायन आनंद कुमार, लायन मनीष प्राणसुखका, लायन सुधीर भगत, लायन संजय सर्राफ, लायन अतुल भगत, लायन सुधाकर पांडेय, लायन त्रिदीप गांगुली, लायन राजीव रंजन, लायन मनोज राय, पंकज रुंगटा सहित मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित थीं.

कार्यक्रम का मंच संचालन शशिप्रभा जायसवाल द्वारा किया गया.

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना बताया गया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन