मुरलीगंज में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर पप्पू यादव ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
फोटो- शोक संतृप्त परिजनों के साथ पूर्णिया सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुरलीगंज के पकिलपार गांव पहुंचकर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवनंदन यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
मुरलीगंज. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार देर शाम मुरलीगंज प्रखंड के पकिलपार गांव पहुंचे और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवनंदन यादव के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. सांसद ने दिवंगत के ज्येष्ठ पुत्र बीएसएफ कमांडेंट कृष्णकांत कुमार समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.
आपके शहर में
परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
पप्पू यादव ने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. सांसद ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.
15 अगस्त की रात हुआ था निधन
बताया गया कि 88 वर्षीय शिवनंदन यादव का 15 अगस्त की रात कोयंबटूर में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे लंबे समय तक सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे. उनके निधन की खबर के बाद मुरलीगंज और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है.
स्थानीय लोगों ने भी जताया शोक
सांसद के शोक संवेदना कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण भी मौजूद रहे. लोगों ने शिवनंदन यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए