डीएम-एसपी ने कहा- अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर में नहीं हुई भगदड़, बैरिकेडिंग सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन

फोटो - प्रेसवर्ता में जानकारी देते डीएम और एसपी | Prabhat Khabar Network

जिला प्रशासन ने सिंहेश्वर में सावन की अंतिम सोमवारी के दौरान भगदड़ की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. डीएम और एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग में बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और बैरिकेडिंग भी सुरक्षित है. उन्होंने मीडिया से तथ्यों की पुष्टि के बाद ही खबर प्रसारित करने की अपील की.

विज्ञापन

मधेपुरा. सिंहेश्वर में सावन की अंतिम सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ होने की खबरों को जिला प्रशासन ने खारिज किया है. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने समाहरणालय के न्यू एनआईसी सभागार में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर कहा कि सिंहेश्वर में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कहीं भी भगदड़ नहीं हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैरिकेडिंग टूटने की बात तथ्यहीन: डीएम-एसपी

अधिकारियों ने बताया कि सिंहेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप और बांस-बल्ले की बैरिकेडिंग सुरक्षित और सही स्थिति में है. बैरिकेडिंग टूटने की बात को उन्होंने तथ्यहीन बताया. अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर बैरिकेडिंग की स्थिति देखी जा सकती है.

अंतिम सोमवारी को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

डीएम और एसपी ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. तैनात अधिकारी और जवान लगातार मुस्तैद रहे.

मेडिकल टीम और अग्निशमन वाहन रहे तैनात

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम लगातार कैंप कर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर नजर रख रही थी. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन की भी तैनाती की गई थी. प्रशासन ने बताया कि मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई.

तथ्य की पुष्टि के बाद खबर प्रसारित करने की अपील

जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की कि किसी भी घटना या अफवाह से संबंधित खबर प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूर करें. अधिकारियों ने कहा कि अपुष्ट जानकारी से अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन