फिरौती के लिए अपहरण मामले का मधेपुरा पुलिस ने किया खुलासा

Published by :Kumar Ashish
Published at :10 May 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
फिरौती के लिए अपहरण मामले का मधेपुरा पुलिस ने किया खुलासा

अपहरण के बाद अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

दो अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा.

जिले में फिरौती के लिए दो युवकों के अपहरण मामले का मधेपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अपहृत दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई को लेकर रविवार को मधेपुरा सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने विस्तृत जानकारी दी. एएसपी ने बताया कि 9 मई 2026 को मधेपुरा थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड संख्या-13 निवासी रामवत मेहता ने थाना में आवेदन देकर सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र मनीष कुमार एवं उसका साथी करण कुमार मेडिकल रिपोर्ट लाने के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज गए थे. इसी दौरान दोनों युवकों का अपहरण कर लिया गया. अपहरण के बाद अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में सदर थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, इसके बाद छापेमारी अभियान तेज किया गया. पुलिस ने सबसे पहले अपहृत युवक करण कुमार को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में करण कुमार ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके आधार पर दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सोनू कुमार के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे अपहृत युवक मनीष कुमार को भी सुरक्षित बरामद कर लिया. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ मधेपुरा थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन