एक हजार बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का किया वितरण

चेहरे खिल उठे. इस मौके पर मनीष के पिता पूर्व पंचायत सचिव देवकृष्ण यादव ने कहा कि कलम की ताकत तलवार से बड़ी होती है
मधेपुरा. आधुनिकता एवं दिखावे के दौर में नाढी पंचायत वार्ड चार निवासी मनीष कुमार ने अपने जन्मदिन को परोपकार की नई मिसाल बना दिया है. मनीष ने चकाचौंध और पार्टी के बजाय सरकारी स्कूल के करीब एक हजार बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री बांटकर अपना जन्मदिन मनाया. गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल सेट और बिस्किट दिए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे. इस मौके पर मनीष के पिता पूर्व पंचायत सचिव देवकृष्ण यादव ने कहा कि कलम की ताकत तलवार से बड़ी होती है और वे इसे समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना चाहते हैं. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोती राम, डब्बू यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










