सड़क हादसों की वजह से सबसे अधिक मौत: एसपी

Published at :12 Jan 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों की वजह से सबसे अधिक मौत: एसपी

मधेपुरा: भारत स्काउट गाइड ने राश बिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के अवसर पर जागरूकता रैली आयोजन किया. यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन पर आयोजित किया गया है. रैली को पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह, डीडीसी मिथिलेश कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ अरुण कुमार मंडल संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

मधेपुरा: भारत स्काउट गाइड ने राश बिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के अवसर पर जागरूकता रैली आयोजन किया.

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन पर आयोजित किया गया है. रैली को पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह, डीडीसी मिथिलेश कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ अरुण कुमार मंडल संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान एसपी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि सबसे अधिक मौत सड़क हादसों की वजह से होती है. डीडीसी ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी न चलायें. यही कार्यक्रम का उद्देश्य है. डीइओ बद्री नारायण मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के द्वारा लोगों को जागरूक करने का सार्थक प्रयास है. इससे सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी आयेगी.

डीटीओ राम जी साह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव ने किया. कार्यक्रम में शिवनंद प्रसाद नंदन उच्च विद्यालय हॉली क्रॉस स्कूल, तुलसी पब्लिक स्कूल, जगजीवन आश्रम, रासबिहारी उच्च विद्यालय के स्काउट गाइड के छात्रों ने हिस्सा लिया. वहीं रैली पूरे जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क से गुजरते हुए करपूरी चौक, स्टेंशन चौक, पूर्णिया गोला, सुभाष चौक होते हुए पुन: विद्यालय लौटी. मौके पर डीएसपी योगेंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता विनय कुमार, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भर्राही थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, भर्राही ओपी अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्राचार्या विभा कुमारी, शिक्षिका चंपा कुमारी, गजेंद्र कुमार, श्यमाल कुमार सुमित, दल नायक दीपक कुमार, कौशल कुमार, दिलखुश कुमारी, रीचा कुमारी, सोनू कुमार, आजाद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन