बस ने ऑटो में मारी ठोकर नौ घायल, दो गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : सहरसा जाने के क्रम में मुद्रिका ट्रेवल्स की गाड़ी ने मिठाई ढाला के समीप खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही ऑटो पलट गया व उस पर सवार करीब आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे मुद्रिका ट्रेवल्स की बस तेज गति से […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सहरसा जाने के क्रम में मुद्रिका ट्रेवल्स की गाड़ी ने मिठाई ढाला के समीप खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही ऑटो पलट गया व उस पर सवार करीब आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे मुद्रिका ट्रेवल्स की बस तेज गति से जा रही थी. मिठाई ढाला के पास असंतुलित होकर ऑटो में ठोकर मार दिया और मौके पर से फरार हो गयी. इस घटना में अरार निवासी सिकंदर दास (30), पत्नी अंजनी देवी (28), दो लड़का 12 वर्षीय गुंजन कुमार, 09 वर्षीय मंतोष कुमार व एक सात वर्षीय लड़की अंकिता कुमारी, रजनी निवासी मंटू दास (26), दीपक कुमार (25) व श्रीकांत ऋषिदेव (28) गंभीर रूप से घायल हैं.
वहीं ऑटो के पीछे खड़े भिरखी पुल स्थित काली मंदिर के पुजारी शनिचर दास भी बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. ड्यूटी पर तैनात डा अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. पुजारी शनिचर दास को ज्यादा चोटें हैं. शनिचर दास और अंजनी देवी को रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना को लेकर एसआइ महेश यादव ने सभी घायलों का फर्द बयान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










