मिठाइ ढाला पर बस ने ऑटो में मारी ठोकर

Published at :08 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मिठाइ ढाला पर बस ने ऑटो में मारी ठोकर

फोटो – मधेपुरा 07, 08, 09 घटना में नौ घायल, दो गंभीर, किया गया रेफर प्रतिनिधि, मधेपुरा सहरसा जाने के क्रम में मुद्रिका ट्रेवल्स की गाड़ी ने मिठाई ढाला के समीप खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही ऑटो पलट गया व उस पर सवार करीब आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07, 08, 09 घटना में नौ घायल, दो गंभीर, किया गया रेफर प्रतिनिधि, मधेपुरा सहरसा जाने के क्रम में मुद्रिका ट्रेवल्स की गाड़ी ने मिठाई ढाला के समीप खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही ऑटो पलट गया व उस पर सवार करीब आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. साथ ही ऑटो के पीछे खड़े एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आयी. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे मुद्रिका ट्रेवल्स की बस तेज गति से जा रही थी. मिठाई ढाला के पास असंतुलित होकर ऑटो में ठोकर मार दिया और मौके पर से फरार हो गयी. इस घटना में अरार निवासी सिकंदर दास (30), पत्नी अंजनी देवी (28), दो लड़का 12 वर्षीय गुंजन कुमार, 09 वर्षीय मंतोष कुमार व एक सात वर्षीय लड़की अंकिता कुमारी, रजनी निवासी मंटू दास (26), दीपक कुमार (25) व श्रीकांत ऋषिदेव (28) गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं ऑटो के पीछे खड़े भिरखी पुल स्थित काली मंदिर के पुजारी शनिचर दास भी बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. ड्यूटी पर तैनात डा अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. पुजारी शनिचर दास को ज्यादा चोटें हैं. शनिचर दास और अंजनी देवी को रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना को लेकर एसआइ महेश यादव ने सभी घायलों का फर्द बयान लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन