मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का चेक वितरित

Published at :08 Jan 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का चेक वितरित

मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड प्रमुख रश्मि देवी व बीडीओ ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम पंचायत के लाभुको को पांच-पांच हजार रुपये का चेक वितरित किया. साथ ही तमौट परसा पंचायत के बुजुर्ग विरंची यादव को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया. […]

विज्ञापन
मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड प्रमुख रश्मि देवी व बीडीओ ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम पंचायत के लाभुको को पांच-पांच हजार रुपये का चेक वितरित किया.
साथ ही तमौट परसा पंचायत के बुजुर्ग विरंची यादव को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया. मौके पर प्रमुख ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी गई यह योजना गरीब, बेसहारा परिवार के लिए काफी सराहनीय है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने बताया कि इस सरकार द्वारा चलाये इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार के लोगों को कन्या के विवाह के समय आर्थिक मदद के रूप में दी जाती है. इस योजना के तहत प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत के चंद्रमा देवी, सच्छा देवी, भतखोरा पंचायत के अमीला कुमरी, बेलो पंचायत की ललिता देवी, नाढ़ी की दुर्गा देवी सहित जोरगामा, रामपुर, कोल्हायपट्टी पंचायत के कुल 54 लाभुकों को चेक प्रदान किया जाएगा. मौके पर शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार राजु, युवा समाज सेवी संतोष कुमार, पंसस धर्मेद्र कुमार, प्रखंड नाजिर शंकर कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी व लाभुक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन