हथियार दिखा कर छीनी मोटरसाइकिल

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ाघने कोहरे का लाभ उठाते हुए अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से मोटरसाइकिल लूट ली. इस बाबत ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुबह 7.30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने पूर्णिया जिला अकबरपुर निवासी आशीष कु मार सिंह की मोटरसाइकिल छीन ली. अपराधियों ने रेशना […]
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ाघने कोहरे का लाभ उठाते हुए अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से मोटरसाइकिल लूट ली. इस बाबत ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुबह 7.30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने पूर्णिया जिला अकबरपुर निवासी आशीष कु मार सिंह की मोटरसाइकिल छीन ली. अपराधियों ने रेशना पुल व गोदाम के बीच इस घटना को अंजाम दिया. आशीष अपने घर से मेसर्स ट्रैक्टर महिंद्रा शो रूम मधेपुरा जा रहा था. पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने ओवर टेक कर उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया. पिस्टल दिखा कर अपराधी मोटरसाइकिल व एक बैग छीन कर चलते बने. बैग में कपड़ा सहित मोटरसाइकिल कागजात व दो एटीएम कार्ड थे. अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










