कुलपति के निर्णय को छात्र संगठन ने सराहा

प्रतिनिधि.मधेपुरा.एआईएसएफ के संयुक्त राज्य सचिव हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष मो वसीमउद्धीन एवं जिला सचिव संतोष सुमन ने कुलपति डा बिनोद कुमार से मुलाकात कर विवि द्वारा छात्रों को कम्पयूटराईज कागजात उपलब्ध कराने की मांग की. छात्र नेताओं के मांग पर संज्ञान लेते हुए कुलपति ने कहा कि दो से तीन माह में विवि में […]
प्रतिनिधि.मधेपुरा.एआईएसएफ के संयुक्त राज्य सचिव हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष मो वसीमउद्धीन एवं जिला सचिव संतोष सुमन ने कुलपति डा बिनोद कुमार से मुलाकात कर विवि द्वारा छात्रों को कम्पयूटराईज कागजात उपलब्ध कराने की मांग की. छात्र नेताओं के मांग पर संज्ञान लेते हुए कुलपति ने कहा कि दो से तीन माह में विवि में छात्रों को कम्प्यूटराईज कागजात दिये जायेंगे. मौके पर छात्र नेताओं ने कुलपति के अंतर जिला परीक्षा केंद्र बनाये जाने के निर्णय की सराहना करते हुए बधाई दी. छात्र नेताओं ने कहा कि होम सेंटर होने से परीक्षा में कदाचार की गंगा बहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










