ग्रामीण चिकित्सा संघ की बैठक आयोजित

मधेपुरा. मधेपुरा डिग्री कॉलेज के सभागार में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समिति सहायक संस्था ग्रामीण चिकित्सा संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिए. मौके पर उपस्थित चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एलबी सिंह ने […]
मधेपुरा. मधेपुरा डिग्री कॉलेज के सभागार में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समिति सहायक संस्था ग्रामीण चिकित्सा संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिए. मौके पर उपस्थित चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एलबी सिंह ने कहा कि आप लोगों के द्वारा सरकार से की गई पूर्व के मांगों को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है. श्री निवास प्रसाद सिंह के सहयोग से ही सबों का प्रशिक्षण होनेवाला है. इसका संभवत: समय 15 जुलाई के बाद से होना तय है. मौके पर जिला सचिव विजय गुप्ता, पुलकित वर्मा, उमेश यादव, दशरथ साह, प्रभात रंजन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










