24 घंटे की रामधुनी कार्यक्रम आयोजित

Published at :04 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे की रामधुनी कार्यक्रम आयोजित

फुलौत. फुलौत पूर्वी पश्चिमी पंचायत के गुदरी हाट के पश्चिम श्रीश्री 108 बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर ग्राम वासियों के सहयोग से 24 घंटे की रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्वान पंडितों ने भाग लिये. संध्या में पंडितों के द्वारा पूजा पाठ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कीर्तन […]

विज्ञापन

फुलौत. फुलौत पूर्वी पश्चिमी पंचायत के गुदरी हाट के पश्चिम श्रीश्री 108 बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर ग्राम वासियों के सहयोग से 24 घंटे की रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्वान पंडितों ने भाग लिये. संध्या में पंडितों के द्वारा पूजा पाठ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कीर्तन भजन आयोजित कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया. इस मौके पर बाल मंडली के द्वारा राम नाम का जप कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर पिंटू कुमार, उपेंद्र महतो, भीम राय, अमित राय, सुरेश दास सहित हजारों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन