सात को विवि स्तरीय नियोजन मेला का होगा आयोजन

Published at :02 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सात को विवि स्तरीय नियोजन मेला का होगा आयोजन

प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में सात जनवरी को विश्वविद्यालय स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है. मेला का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलपति डॉ बिनोद कुमार करेंगे. इस एक दिवसीय मेले में देश व राज्य की अनेक कंपनियों द्वारा अपने अधीनस्थ रिक्त पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु इंटर, स्नातक, […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में सात जनवरी को विश्वविद्यालय स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है. मेला का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलपति डॉ बिनोद कुमार करेंगे. इस एक दिवसीय मेले में देश व राज्य की अनेक कंपनियों द्वारा अपने अधीनस्थ रिक्त पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु इंटर, स्नातक, तकनीकी शिक्षा एवं डिग्रीधारी युवक व युवतियों का चयन ऑन द स्पॉट किया जायेगा. मेले में इच्छुक उम्मीदवार बायोडाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति व फोटो सहित भाग ले सकते हैं. मेला में भाग लेने के लिए बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन