बीइओ के बाहर रहने से परेशान हो रहे है शिक्षक

Published at :31 Dec 2014 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ के बाहर रहने से परेशान हो रहे है शिक्षक

उदाकिशुनगंज. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार ने कहा कि डीइओ तीन माह से अक्सर मुख्यालय से बाहर रहने के कारण शिक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पंसस कुमार ने कहा कि विगत अक्तूबर माह से बीइओ मोहन शर्मा मुख्यालय से बाहर रह कर चंद शिक्षकों के कार्यों का निष्पादन करते […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार ने कहा कि डीइओ तीन माह से अक्सर मुख्यालय से बाहर रहने के कारण शिक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पंसस कुमार ने कहा कि विगत अक्तूबर माह से बीइओ मोहन शर्मा मुख्यालय से बाहर रह कर चंद शिक्षकों के कार्यों का निष्पादन करते आ रहे है.

लेकिन बीआरसी में नहीं बैठते है. यहां तक की नियुक्त बीआरपी से कार्यों के निष्पादन कराये जाने के बजाय अपने चहेते शिक्षकों से काम ले रहें है. जिसका प्रमाण है कि बीइओ द्वारा पदाधिकारी या शिक्षकों को किये गये पत्राचार का प्रति देखा जाय तो स्पष्ट हो जायेगा कि किसी भी बीआरपी का लिखावट नहीं है. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी इसकी जांच करायें तो बीआरसी में व्याप्त अव्यवस्था स्पष्ट हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन