खाद वितरण नहीं करने से लोगों ने मचाया हंगामा

Published at :30 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
खाद वितरण नहीं करने से लोगों ने मचाया हंगामा

फोटो – 03कैप्शन – प्रतिनिधि, गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कोरिहार तड़ावे पंचायत के पैक्स में तीन सौ बोरा यूरिया खाद आने से लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के आवास पर हंगामा शुरू कर दिया. मिली जानकारी अनुसार जहां पैक्स को 23 सौ बोरा यूरिया मिलना है उस जगह पर उसे मात्र तीन सौ बोरा यूरिया मिला […]

विज्ञापन

फोटो – 03कैप्शन – प्रतिनिधि, गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कोरिहार तड़ावे पंचायत के पैक्स में तीन सौ बोरा यूरिया खाद आने से लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के आवास पर हंगामा शुरू कर दिया. मिली जानकारी अनुसार जहां पैक्स को 23 सौ बोरा यूरिया मिलना है उस जगह पर उसे मात्र तीन सौ बोरा यूरिया मिला है. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि खाद खरीद के लिए इफको कंपनी में समुचित रुपया भेज दिया गया है. लेकिन पूरा खाद नहीं मिलने से बंटवारा नहीं किया जा सकता है. ग्रामीणों ने कहा कि इसको लेकर आप प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात करें. लोगों ने करीब आधा घंटा तक पैक्स अध्यक्ष के घर पर हंगामा मचाया. बाइक चोर गिरफ्तारगम्हरिया. थाना अंतर्गत फुलकाहा चौक से टीवीएस मोटर साइकिल चोरी होने के आरोप में मनीष कुमार नाम का एक युवक को गम्हरिया पुलिस बीती रात्रि फुलकाहा से गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार मनीष कुमार अपने घर से मोटर साइकिल से गम्हरिया आ रहा था. उसी क्रम में थाना अध्यक्ष मकसूद अशरफी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन