मुखिया की मनमानी के विरोध में वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन

Published at :30 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया की मनमानी के विरोध में वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन

बीडीओ ने मुखिया से मांगा कार्यकारिणी की छाया प्रतिनहीं देने पर होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, शंकरपुर (मधेपुरा)प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के वर्तमान मुखिया एवं पंचायत सचिव के ऊपर सोलर लाइट एवं शौचालय निर्माण सहित सड़क निर्माण कार्यों में बिना कैबिनेट के द्वारा पारित कार्यों को मनमाने तरीके से करने के कारण वार्ड सदस्य अमोद कुमार, […]

विज्ञापन

बीडीओ ने मुखिया से मांगा कार्यकारिणी की छाया प्रतिनहीं देने पर होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, शंकरपुर (मधेपुरा)प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के वर्तमान मुखिया एवं पंचायत सचिव के ऊपर सोलर लाइट एवं शौचालय निर्माण सहित सड़क निर्माण कार्यों में बिना कैबिनेट के द्वारा पारित कार्यों को मनमाने तरीके से करने के कारण वार्ड सदस्य अमोद कुमार, सूर्यनारायण मेहता, ललिता देवी, विनोद कुमार मेहता, नीलम देवी, सुबेना खातून अन्य सभी वार्ड सदस्यों ने लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है. आवेदन में वार्ड सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत बेहरारी के मुखिया के कैबिनेट वर्जित वार्ड सदस्य पंचायत राजनीति के तहत वर्तमान मुखिया विष्णुदेव यादव औपचारिक रूप से कार्यकारिणी की बैठक करते हैं. कार्य योजना का निर्णय भी लिया जाता है. यह भी कहा जाता है कि कार्यकारिणी की बैठक में पारित कार्य योजना को ही निष्पादित किया जायेगा. लेकिन बाद में मुखिया के द्वारा अपने तरीके से योजना की पंजीकरण कर पंचायत सचिव के मेल से योजना निर्धारण कर अंजाम देते आ रहे हैं, जो नियम के विरुद्ध है. —वर्जन — दूरभाष पर मुखिया को कार्य रोकने को कहा गया है और सभी कार्यों की कार्यकारिणी की छाया प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है, अगर मुखिया के द्वारा कार्यकारिणी की सही छाया प्रति नहीं उपलब्ध करायी जाती है तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगा. तेज प्रताप त्यागी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकरपुर मधेपुरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन