ठंड के कारण बढ़ी चोरी की घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 10:53 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में बढ़ते ठंड व कोहरे के कारण चोरी की घटना में बढ़ोतरी होने लगी है. रविवार की रात जिले के माणिकपुर चौक पर चोरों नेदो दुकान में चोरी की. भर्राही ओपी अध्यक्ष राजेश चौधरी ने चोरों के अनुसंधान कर रही है. जानकारी के अनुसार भरौही थाना क्षेत्र माणिकपुर चौक […]
विज्ञापन
मधेपुरा : जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में बढ़ते ठंड व कोहरे के कारण चोरी की घटना में बढ़ोतरी होने लगी है. रविवार की रात जिले के माणिकपुर चौक पर चोरों नेदो दुकान में चोरी की. भर्राही ओपी अध्यक्ष राजेश चौधरी ने चोरों के अनुसंधान कर रही है.
जानकारी के अनुसार भरौही थाना क्षेत्र माणिकपुर चौक पर अजय साह के मोबाइल के दुकान का एलबेस्टर हटा कर चोरों ने दुकान के गल्ला से आठ हजार चार सौ रुपया व आधा दर्जन मोबाइल लेकर फरार हो गया. वहीं चोरों के द्वारा माणिकपुर चौक के समीप शराब की दुकान में घुस गया, लेकिन चोरों को वहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा. उक्त घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है. चोरों को विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
पंप सेट की चोरी
भर्राही ओपी स्थित माणिकपुर वार्ड नंबर निवासी पिंटू कुमार का चोरों ने पंप सेट मशीन की चोरी कर ली गयी. पिंटू ने बताया कि घर से एक सौ किमी की दूरी पर खेत पटाने के बाद मशीन को वहीं रख दिया था. इसके बाद वह धर आ गया. चोरों ने मौके का फायदा उठा कर अपना हाथ साफ कर लिया.
तीन घरों में लाखों की चोरी
गम्हरिया प्रतिनिधि अनुसार, थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के बभनी पंचायत के चौधरी टोला में मधुशंकर चौधरी के घर में चोरों ने चोरी कर ली. गृह स्वामी का कहना है कि नकद 25 हजार रुपया, लगभग डेढ़ लाख को सोना व 50-60 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात व कपड़े सहित अन्य सामान लेकर चोर चंपत हो गये. वहीं जवाहर चौधरी के घर में चोरों ने 27 हजार नकद, कीमती कपड़ा, आभूषण उक्त चोरों ने चोरी कर ली. इसी क्रम में थाना से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर मंजू गुप्ता के घर नकद 15 हजार, 25 हजार का जेवरात की चोरी कर ली. ज्ञात हो कि मंजू गुप्ता के घर में कोई नहीं था.इस बाबत थानाध्यक्ष के आदेशानुसार एसआइ एके चौधरी ने सदल बल के साथ सभी जगहों पर पहुंच कर घटना की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










