भाई के श्राद्ध में जाने के लिए कैदी ने किया अनशन

Published at :29 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाई के श्राद्ध में जाने के लिए कैदी ने किया अनशन

फरलो का लाभ नहीं दिये जाने पर किया अनशनप्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी आमरण अनशन पर चले गये हैं. सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सखुआ निवासी मंटू यादव अपने छोटे भाई के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन से छुट्टी की […]

विज्ञापन

फरलो का लाभ नहीं दिये जाने पर किया अनशनप्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी आमरण अनशन पर चले गये हैं. सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सखुआ निवासी मंटू यादव अपने छोटे भाई के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन से छुट्टी की मांग की. जेल के माध्यम से जिलाधिकारी को आवेदन दिया. छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह आमरण अनशन पर बैठ गये. 19 दिसंबर की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसके छोटे भाई की मौत हो गयी थी. वह 30 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक चलने वाले छोटे भाई के श्राद्ध क्रम में भाग लेने के लिए प्रशासन से छुट्टी की मांग कर रहा है. जेल सूत्रों के अनुसार उसे छुट्टी नहीं मिल सकती. सजायाफ्ता कैदियों को फरलो का लाभ दिया जाता है. इसमें पुरुष कैदी को माता, पिता, पत्नी व बच्चे की मौत पर श्राद्ध कर्म में भाग लेने की छुट्टी दी जाती है. भाई के श्राद्ध कर्म का मामला होने के कारण छुट्टी नहीं दी गयी. इस कारण मंटू यादव आमरण अनशन पर है. उसकी मांगों के समर्थन में एक दर्जन कैदी भी आमरण अनशन में साथ दे रहे हैं. वरीय उप समाहर्ता विनय कुमार सिंह ने बताया कि कैदी भाई के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए छुट्टी की मांग कर रहा है. जिलाधिकारी के आने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन